नई बिजली रेलगाड़ियां बनाएगा रूस
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूस की रेलवे कंपनी आरजेडी, तीव्र-गति की रेल सेवा एरोएक्सप्रेस और जर्मनी की सीमेंस कंपनी ने संयुक्त रूप से बिजली से चलने वाली नई रेलगाड़ियां बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
पांचवे 'इंटरनेशनल रेलवे बिजनेस फोरम' के दौरान यह समझौता किया गया।
आरजेडी प्रमुख व्लादिमीर याकुनिन का कहना है कि रूसी गणराज्य तातारस्ताना नई रेलगाड़ियों 'लास्टोचका' (स्वैलो) का निर्माण केंद्र हो सकता है। कंपनी की 2017 तक 80 प्रतिशत निर्माण को स्थानीकृत करने की योजना है।
इससे पहले रूस ने जर्मनी के सहयोग से तीव्र गति से चलने वाली सैपसेन रेलगाड़ी का निर्माण किया था। पिछले साल दिसम्बर से इन रेलगाड़ियों की सेवाएं ली जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications