क्षेमेंद्र पाल बने अमेरिकी आतंक सूचना एजेंसी का प्रमुख
यह एजेंसी अमेरिका सरकार की विभिन्न शाखाओं के बीच आतंकवाद संबंधी सूचना का आदान-प्रदान सुनिश्चित कराती है।
पाल के माता-पिता 1950 के दशक में पंजाब से पलायन कर गए थे। पाल थामस मैक्नोमारा का स्थान ग्रहण करेंगे। मैक्नोमारा जुलाई 2009 में सेवानिवृत्त हो गए थे। पाल पिछले तीन सालों से ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के मुख्य शिल्पकार के तौर पर कार्य कर रहे थे।
पाल जिस एजेंसी का नेतृत्व करने वाले हैं, उसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि ओबामा प्रशासन अमेरिका सरकार के विभिन्न एजेंसियों व विभागों में उपलब्ध आतंक संबंधी आंकड़ों को जुटाने और सरल बनाने पर ध्यान दे रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, "पाल के पास सरकार की व्यापक सूचना प्रौद्योगिकी प्रणालियों, मानकों व ढांचों को विकसित करने और उन्हें क्रियान्वित करने का प्रचुर अनुभव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications