नक्सल समस्या पर सरकार का रुख अस्पष्ट : भाजपा
भाजपा के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "पश्चिम बंगाल की घटना की भाजपा कड़ी निंदा करती है। एक बार फिर सरकार की नीति पर सवाल खड़े हुए हैं। हम जानना चाहते हैं कि नक्सलवाद पर सरकार का क्या रुख है।"
उल्लेखनीय है कि पूर्वी मिदनापुर जिले में विस्फोट के कारण हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटना की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें नक्सलियों का हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications