समाज को बांट देगी जातीय जनगणना : जोशी

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने जातीय जनगणना का विरोध करते हुए आशंका जताई है कि इससे भारतीय समाज का बंटवारा हो जाएगा।

संसदीय दीर्घा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व गृहमंत्री व मानव संसाधन मंत्री जोशी ने कहा कि मेरी दृष्टि में जाति आधारित जनगणना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश पहले से बंटा हुआ है और अब जाति आधारित जनगणना समाज को भी बांट देगी।

जोशी ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसदीय बोर्ड की बैठक में उठाएंगे। इस मुद्दे पर देश भर में सभी पार्टियों के बीच बहस होनी चाहिए।

यह पूछने पर कि लोकसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता गोपीनाथ मुंडे जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं, इस पर उनका क्या कहना है, जोशी ने स्वीकार किया कि इस मुद्दे पर पार्टी में दो राय है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद को जातीय जनगणना के बारे में इसलिए आश्वस्त किया है, क्योंकि उसे संप्रग के घटक दलों को साथ लेकर चलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+