मप्र के कई हिस्सों में आंधी का पूर्वानुमान
मैासम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग मे तेंज हवाओं के साथ झंझावात चल सकते है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40़ 1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 46़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे गर्म जगह दतिया रहा जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications