जया बच्चन का इंकार, मोहन सिंह को राज्यसभा का टिकट (लीड-1)

उत्तर प्रदेश सपा इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि जया बच्चन द्वारा पारिवारिक कारणों से राजनीति से अवकाश लेने की इच्छा व्यक्त करने के बाद पार्टी ने मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बच्चन ने इस्तांबुल से इस बारे में संदेश भेजा है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बच्चन को राज्यसभा के उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी की ओर से टिकट देने का प्रस्ताव दिया था।

बच्चन का यह इंकार मुलायम सिंह यादव के एक समय अभिन्न सहयोगी रहे अमर सिंह की जीत मानी जा रही है। अमर खुद को बच्चन परिवार का सदस्य जैसा बताते रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव होने वाले चुनाव में सपा दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मोहन सिंह के अलावा पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले रशीद मसूद को अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। गौरतलब है कि नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+