रेल दुर्घटना में परिवार के 4 सदस्य मारे गए
सैयद जावेद आलम अपनी पत्नी साबिया जावेद और जुड़वा बेटियों (शिरिन व शामरिन) को लेकर साबिया की बड़ी बहन से मिलने मुंबई जा रहे थे। सैयद और साबिया स्कूल में अध्यापक थे।
आलम की रिश्तेदार रेशमा खातून ने कहा, "दुर्घटना में चारों की मौत हो गई। पहली बार वे राज्य के बाहर जा रहे थे और किसी लंबी दूरी की रेलगाड़ी में बैठे थे। शिरिन और शामरिन मुंबई जाने के नाम पर बहुत खुश थीं।"
ट्रेन में सवार जावेद की रिश्तेदार दो उम्रदराज महिलाएं जीवित बच गईं। इन महिलाओं ने कोलकाता में अपने रिश्तेदारों को इस दुखद समाचार को बताया।
रेलगाड़ी के पटरी से उतरने और दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी से टकराने के कारण हुई दुर्घटना के कारण कुल 71 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications