गुजरात में गर्मी से अब तक 150 की मौत
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिणी गुजरात में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं सौराष्ट्र-कच्छ इलाके और उत्तरी गुजरात में अधिकतम तापामन 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। लू की वजह से मरने वालों की संख्या में पिछले 10 दिनों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
उप स्वास्थ्य अधिकारी बी. सोलंकी ने बताया कि अहमदाबाद में मंगलवार को लू से प्रभावित 66 मरीज नगर निगम के अस्पतालों में भर्ती कराए गए। शहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि अब इस मामले में कमी आने लगी है।
हालात के काफी नाजुक हो जाने पर अहमदाबाद नगर निगम को सलाह जारी करनी पड़ी और लोगों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी गई।
अहमदाबाद के वी. एस. अस्पताल के एम. एच. मकवाना ने कहा कि लू की चपेट में आने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग शामिल हैं।
उन्होंेने बताया कि उम्रदराज लोगों के शरीर अधिक तापमान को सहन नहीं कर पाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications