नक्सली हमले से सरकार की नाकामी उजागर : लालू
शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि रेल पर नक्सलियों के हो रहे लगातार हमले के बाद भी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से ही पता होता है कि नक्सली रेल को निशाना बनाएंगे, फिर भी राष्ट्रीय संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जाता।
उन्होंने रेल विभाग को सलाह देते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में किसी भी यात्री ट्रेन के गुजरने के पहले पायलट इंजन चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सली इस समय आतंकवादियों से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 65 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गए। इस घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications