इलाहाबाद क्षेत्र के 10वीं के नतीजों में छात्राओं ने बाजी मारी (लीड-1)
सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्र के तहत छह राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश आते हैं।
सीबीएसई इलाहाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से इलाहाबाद में शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस साल कुल 2,47,508 संस्थागत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें छात्रों की संख्या 1,61,342 और छात्राओं की संख्या 86,166 थी।
सभी छह राज्यों में उड़ीसा ने अपनी बादशाहत कायम की है। यहां 10,804 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सबसे अधिक 95.49 फीसदी यानी 10,317 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे।
पश्चिम बंगाल के 13,745 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 91.77 प्रतिशत यानी 12, 614 परीक्षार्थी कामयाब रहे।
झारखण्ड में परीक्षा में शामिल 29,766 परीक्षार्थियों में 27,214 यानी 91.43 फीसदी सफल रहे। बिहार में 49,575 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 91.20 फीसदी यानी 45214 कामयाब रहे।
उत्तर प्रदेश के 1,20,103 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से 87.90 प्रतिशत यानी 1,05,575 छात्र सफल रहे। उत्तराखण्ड में कुल 23,515 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 87.77 प्रतिशत छात्र यानी 20,640 परीक्षार्थी ही कामयाबी हासिल कर पाए।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications