लाहौर आतंकी हमला : 10 की मौत, 1,500 बंधक (लीड-3)
समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार लाहौर के गढ़ी शाहू और मॉडल टाऊन इलाके में अल्पसंख्यक अहमदी संप्रदाय की दो मस्जिदों पर भारी गोलीबारी और विस्फोट की आवाज सुनी गई।
आतंकवादियों ने मस्जिद में लोगों के ऊपर ग्रेनेड दागे और गोलियां चलाईं।
सुरक्षा बल मॉडल टॉउन इलाके में स्थित मस्जिद में सात आतंकवादियों से निपटने में सक्षम थे। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हो गए।
टेलीविजन फुटेज में दिखाया जा रहा है कि एक मस्जिद की छत पर बंदूकधारी अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं। गोलियां चलने की आवाज बाहर से भी सुनी गई।
एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से कहा,"मॉडल टाउन इलाके में मस्जिद पर हमला करने वाला एक आतंकवादी ढेर हो गया। इसमें एक घायल हो गया और एक गिरफ्तार कर लिया गया है।"
मस्जिद में फंसे नमाजियों को लेकर उनके परिजन चिंतित हैं। लोग उनके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर हैं।
हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications