हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हिमाचल प्रदेश में दिन में करीब 12.55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्यभर में इसका प्रभाव कुछ सेकेंड तक बना रहा। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।"
उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 31.2 डिग्री उत्तर और 78 डिग्री पूर्व दिशा में था।
सिंह ने बताया, "भूकंप का केंद्र शिमला शहर के उत्तर में था।"
उल्लेखनीय है कि राज्य में भूकंप के हल्के झटके इस वर्ष 14 मार्च और पिछले साल 17 जुलाई और 21 सितम्बर को महसूस किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications