चीन का सबसे मोटा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
चीन के समाचार पत्र 'चाइना डेली' की खबर के मुताबिक योंग को जिंग्यावो अस्पताल में बुधवार को दाखिल कराया गया। उनकी ऊंचाई 5.1 फुट है।
योंग को दिल संबंधी बीमारी भी है। उनकी देखरेख कर रहे चिकित्सकों ने कहा है कि दो दिनों के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।
चिकित्सकों के मुताबिक मोटाई अधिक होने के कारण योंग का शरीर सीटी और एमआरआई स्कैन करने में मदद नहीं कर रहा है। काफी प्रयास के बाद भी उनकी खून की धमनियों को खोजा नहीं जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications