रेल हादसा : गडकरी ने दुख व्यक्त किया
भाजपा द्वारा जारी किए गए वक्तव्य के मुताबिक गडकरी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उन्होंने दुर्घटना में घायल 200 लोगों और रेलगाड़ी के क्षतिग्रस्त डिब्बों में अब तक फंसे हुए लोगों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुंबई के लिए चलने वाली यह यात्री रेलगाड़ी शुक्रवार तड़के पश्चिमी मिदनापुर जिले में झारग्राम के नजदीक एक मालगाड़ी से टकरा गई थी।
सैकड़ों लोग अब भी रेलगाड़ी के क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं इसलिए दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications