सीबीएसई इलाहाबाद के 10वीं के नतीजों में छात्राओं का दबदबा
घोषित नतीजों में 88.20 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 91.99 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण होने में सफल रहीं।
सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्र के तहत छह राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, उत्तराखण्ड, और उत्तर प्रदेश आते हैं।
सीबीएसई इलाहाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से इलाहाबाद में शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस साल कुल 2,47,508 संस्थागत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें छात्रों की संख्या 1,61,342 और छात्राओं की संख्या 86,166 थी।
सभी छह राज्यों में उड़ीसा ने अपनी बादशाहत कायम की है। यहां सबसे अधिक 95.49 फीसदी छात्र उत्तीर्ण रहे। सबसे कम उत्तराखण्ड में 87.77 प्रतिशत छात्र की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर पाए।
उत्तर प्रदेश के 1,20,103 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से 87.90 प्रतिशत यानी 1,05,575 छात्र सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications