जातिगत जनगणना पर सरकार पीछे हटी तो आंदोलन : मुलायम

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले दिनों संसद में जातिगत जनगणना करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन घोषणा करने के बाद सरकार अब इससे पीछे हट रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जाति आधारित जनगणना के मामले को मंत्रियों के उच्चाधिकार प्राप्त समूह (जीओएम) को सौंपना इस मुद्दे को टालने का एक बहाना है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जीओएम ने जातिगत जनगणना के खिलाफ रिपोर्ट दी तो सपा देश की सभी वंचित जातियों को साथ लेकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

यादव ने जोर देते हुए कहा कि एक तरफ देश में पेड़-पौधे, तालाब, मकान व जानवरों तक की गिनती हो रही है तो जातिगत जनगणना के नाम पर कुछ लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना कराने से देश के सरकारी खजाने पर एक पैसे का भी अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। केवल फार्म में एक कालम बढ़ाना होगा।

यादव ने उन खबरों को निराधार बताया, जिसमें सपा के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में शामिल होने की अटकलें लगाई गई थीं।

उन्होंने कहा कि सपा मनमोहन सिंह सरकार को मुद्दों पर दिया समर्थन जारी रखेगी, लेकिन सरकार में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+