बिहार में रेलवे सुरक्षा कड़ी की गई
पुलिस महानिरीक्षक (रेल) एस़ क़े भारद्वाज ने शुक्रवार को बताया कि मिदनापुर में घटी घटना के बाद राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में रेल पटरियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील माने जाने वाले गया और मुंगेर जिले में रेल पटरियों की सुरक्षा के मद्देनजर वहां के पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। भारद्वज ने दावा किया कि पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है कि नक्सली बिहार में भी कई बार रेल पटरियों को निशाना बना चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications