कृष्णा ने पासपोर्ट सेवा परियोजना का उद्घाटन किया
कृष्णा ने कहा, "पासपोर्ट सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए मेरे मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों का यह यादगार दिवस है।"
पासपोर्टो की बढ़ती मांग और इसे जारी करने वाले पासपोर्ट अधिकारियों की कमी के चलते पासपोर्ट वितरण प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए इस परियोजना को शुरू किया गया है।
कृष्णा ने कर्नाटक में चार पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसके) का उद्घाटन किया। यहां नए बहुमंजिला क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा भी मौजूद थे।
कृष्णा ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण के चलते उत्पन्न हुए नए अवसरों के कारण युवाओं में पासपोर्ट की मांग बहुत बढ़ गई है। मांग में हुई बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को पासपोर्ट में देरी हो जाती है और उन्हें कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट हो गया है कि केवल क्षमता में वृद्धि ही पर्याप्त नहीं है।"
कर्नाटक में इन चार पासपोर्ट सेवा केंद्रों के शुरू होने के बाद अगले महीने पंजाब में तीन और केंद्र शुरू होंगे।
जब एक बार तीन महीने की प्रायोगिक परियोजना पूरी हो जाएगी तो और 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications