सज्जन कुमार के खिलाफ आरोप तय
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दंगों के दौरान भीड़ को उकसाने के दो मामलों में सज्जन कुमार और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। भीड़ ने पांच लोगों की हत्या कर दी थी।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैले दंगों के दौरान तीन हजार सिख मारे गए थे।
सीबीआई के मुताबिक कांग्रेस नेता ने एक नवंबर 1984 को दिल्ली छावनी क्षेत्र में सिखों की हत्या के लिए एक भीड़ को उकसाया था।
सज्जन के अलावा बलवान खोखर, महेंद्र यादव, कैप्टन भागमल, गिरधारी लाल और कृष्णा कोखर आरोपी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications