लाहौर में 2 मस्जिदों पर हमला, 1,500 बंधक (लीड-1)
समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार सात आतंकवादी लाहौर के गढ़ी शाहू और मॉडल टाऊन इलाके की दो मस्जिदों में घुस गए। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों इलाकों में विस्फोटों और गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
हमले के वक्त दोनों मस्जिदों में लगभग 1,500 लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।
हमले के तत्काल बाद ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को खाली करवाकर बंधक बनाए गए नमाजियों को मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया। बताया जाता है कि आतंकवादियों ने मस्जिदों के अंदर मौजूद लोगों पर ग्रेनेड फेंके और गोलीबारी भी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications