सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में बढ़े नकल के मामले
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल के सीबीएसई की दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए।
सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा के मुताबिक वर्ष 2009 में नकल के 16 मामले सामने आए थे जबकि इस साल ऐसे 20 मामले सामने आए हैं। बीस मामलों में से नकल के सबसे ज्यादा 11 मामले दिल्ली के हैं। इलाहबाद में चार, पंचकूला में दो, अजमेर, गुवाहाटी और चेन्नई में ऐसे एक-एक मामला सामने आया।
इस साल सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा के लिए कुल 9,02,747 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस साल से इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए ग्रेडिंग प्रणाली शुरू की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications