इलाहाबाद में व्यावसायिक इमारत में आग
जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर) एस.एस.बघेल ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। सेना की मदद से 16 दमकल पिछले तकरीबन पांच घंटों से आग बुझ्झाने के काम में लगे हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना शहर के जानसेनगंज इलाके की है, जहां आज सुबह करीब सात बजे तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत की पहली मंजिल में अचानक आग लग गई।
बघेल ने कहा कि इमारत में चमड़े और फॉम के उत्पाद बनाने का काम होता था। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल पूरी इमारत को खाली करा लिया। आग से इमारत की पहली और दूसरी मंजिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications