उत्तर भारत में गर्मी से राहत (लीड-1)

पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, और तटीय आंध्र प्रदेश में हालांकि भीषण गर्मी का कहर बरकरार है। इसके साथ ही देश के बाकी भागों में अधिकतम तापमान में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के बीकानेर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और धूल भरी तेज हवाएं चल रही हैं। इसके चलते लोगों को गर्मी राहत महसूस हो रही है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं और गरज के साथ बूंदाबांदी होने के संकेत हैं। हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों और सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर और उससे सटे इलाकों, पश्चिमी और मध्य भारत के हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है।

अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमोत्तर भारत को गर्मी से कुछ राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आने के बावजूद गर्मी का असर बरकरार है और कई हिस्सों मे आंधी के साथ झंझावात चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग मे तेंज हवाओं के साथ झंझावात चल सकते है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40़ 1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 46़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे गर्म जगह दतिया रहा जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इधर, बिहार में पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है, हालांकि उमस के कारण लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 35़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी कमी हुई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24़ 4 डिग्री सेल्सियस जबकि गया का 26़ 8 डिग्री, भागलपुर का 24़ 5 डिग्री तथा पूर्णिया 23़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान में कमी होने के कारण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अगले चौबीस घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है तथा हल्की बारिश की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

राजधानी लखनऊ, बहराइच, हरदोई, सुल्तानपुर, वाराणसी और बरेली सहित विभिन्न स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में सबसे ज्यादा 30.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान पूर्वाचल और मध्य भाग के विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वाचल और लखनऊ के आस-पास के इलाकों में बारिश से अधिकतम तापमान गिरावट के साथ सामान्य के आस-पास दर्ज हो रहा है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में बारिश की फुहारें न गिरने से तापमान में गिरावट नहीं हो रही है और गर्मी लोगों को झुलसा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री, कानपुर का 41.4 डिग्री, इलाहाबाद का 40.5 डिग्री, वाराणसी का 40.0 डिग्री और लखनऊ का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+