उप्र में भीषण गर्मी
बुधवार शाम को वाराणसी, इलाहाबाद और मिर्जापुर सहित कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का भी अधिकतम तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी में सबसे ज्यादा 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 42.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 40.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 40.9 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ का 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू और गर्मी से राहत की संभावना से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications