त्रिशरण घोष से गूंजा बुद्घ की ज्ञान स्थली
बुद्घ पूर्णिमा के मौके पर पूरा क्षेत्र त्रिशरण घोष से गूंज उठा। बौद्घ धर्मावलंबियों के मुताबिक वैशाख के पूर्णिमा को ही भगवान बुद्घ का जन्म, दिव्य अलौकिक ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। इसी कारण बौद्घ धर्मावलंबी इस दिन को त्रिविध पावन दिवस के रूप में मनाते हैं।
बोधगया में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा में देश-विदेश के हजारों बौद्घ धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के बाद महाबोधि मंदिर परिसर में हजारों बौद्घ भिक्षुओं ने त्रिशरण पाठ किया। इससे पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य भंता शिवली ने बताया कि इस मौके पर मगध प्रमंडल के आयुक्त राणा अवधेश सिंह ने 'प्रज्ञा' नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस कार्यक्रम के अंत में संघ दान (भोज देना) किया गया। इसमें 7000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और देश-विदेश के सैकड़ों बौद्घ महाविहारों की सहभागिता रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications