रूस में महिलाओं के खिलाफ हिंसा अधिक
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया, "गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा किए गए सर्वेक्षण से स्पष्ट हुआ है कि परिवारों में महिलाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा होती है। सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए और सहायता केंद्रों व टेलीफोन हेल्पलाइन्स के लिए सरकार की मदद अपर्याप्त है।"
'एमनेस्टी इंटरनेशनल' के विशेषज्ञों के मुताबिक वर्ष 2009 में घरेलू हिंसा के चलते घरों से भागीं महिलाओं के लिए पूरे रूस में केवल 20 आश्रय स्थल थे।
सर्वेक्षण के मुताबिक, "इनमें से कई स्थानीय क्षेत्र में आवासीय पंजीकरण के साथ खुले थे। इनमें मास्को का एक अकेला आश्रय स्थल भी शामिल है, इसमें केवल 10 महिलाओं के रहने की जगह है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस में महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा के लिए खासतौर पर कोई कानून नहीं है।
हिसा की रोकथाम के लिए गठित रूस के एना राष्ट्रीय केंद्र के उप निदेशक आंद्रेई सिलेनिकोव का कहना है, "रिपोर्ट में प्रस्तुत जानकारी बिल्कुल सही है। रूसी सरकार महिलाओं के अधिकारों के हनन की ओर बहुत कम ध्यान देती है।"
सिलेनिकोव ने रूसी गृह मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि रूस में हर साल घरेलू हिंसा से कुल 14,000 महिलाओं की मृत्यु होती है।
सिलेनिकोव ने कहा, "हमें 'एमनेस्टी इंटरनेशनल' द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने पर खुशी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications