डीआरडीओ का योगदान सराहनीय: प्रधानमंत्री
सिंह बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना करता हूं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान की है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "डीआरडीओ ने विभिन्न क्षेत्रों पर अपनी छाप छोड़ी है। इसके साथ ही यह सही है कि हम बीते कई वर्षो में आगे की ओर बढ़े हैं लेकिन हमारे प्रतिस्पर्धी हमसे कहीं ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में डीआरडीओ को अभी क्षमताओं को और बढ़ाने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications