अलकायदा के 3 आतंकवादियों को मौत की सजा
नुऑकशोट, 26 मई (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश मॉरितानिया में अलकायदा के तीन आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई गई है। इन पर फ्रांस के चार पर्यटकों की हत्या का आरोप था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यहां की एक अदालत ने इन तीनों आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई। इनकी उम्र 22, 28 और 29 साल है।
उल्लेखनीय है कि इन्होंने दिसंबर, 2007 में मॉरितानिया के एलेग शहर में फ्रांस के चार पर्यटकों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications