पुलिसकर्मियों के खौफ से 2 बहनों ने खाया जहर

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाली एक युवती अनीता (परिवर्तित नाम) अपने पुरूष मित्र के साथ एक रिहायशी कॉलोनी में घूम रही थी, तभी दो पुलिसकर्मियों कन्हैया लाल और अरविंद पटेल ने कथित तौर पर युवती के पुरूष मित्र को धमका कर भगा दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नही इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की गई। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

पता चला है कि बुधवार की सुबह दो अन्य पुलिसकर्मियों ने पीड़ित लड़की के घर पहुंचकर उसे धमकाया। इससे पीड़ित युवती और उसकी छोटी बहन घबरा गई। उन्होंने अपनी दास्तान पड़ोसी को भी सुनाई और फिर दोनों बहनों ने जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+