कनाडा में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे
टोरंटो, 26 मई (आईएएनएस)। कनाडा में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा टोरंटो के बाहरी इलाके में हुआ। विमान के इंजन में खराबी आ जाने से यह एक इमारत की छत पर गिर गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान गिरने के बाद मौके से धुआं उठने लगा और विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications