आईआईटी-जेईई परीक्षा में हैदराबाद का छात्र टॉप

परिवार और शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए अनुमुला ने कहा, "मेरे माता-पिता और हमारे संस्थान के मार्गदर्शन से मैंने सफलता का यह रास्ता तय किया और मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।"

अनुमुला आईआईटी मद्रास जोन से इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार यहां से 2,619 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।

प्रवेश परीक्षा में हैदराबाद के ही उदय के. शाह ने दूसरा और दिल्ली के हिमांशु गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस साल कुल 13,104 उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं।

विभिन्न क्षेत्रों के लिए हुई इस परीक्षा में आईआईटी बॉम्बे क्षेत्र का 3,145 छात्रों की सफलता के साथ शीर्ष स्थान है। इसके बाद आईआईटी मद्रास का नंबर है। तीसरे स्थान पर आआईटी दिल्ली क्षेत्र के 2,246 छात्रों, आईआईटी खड़गपुर क्षेत्र के 1,481, आईआईटी कानपुर क्षेत्र के 1,341, आईआईटी रुड़की क्षेत्र के 1,305 और आईआईटी गुवाहाटी क्षेत्र के 521 छात्र सफल हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+