महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ने रेवा का अधिग्रहण किया

बेंगलुरू, 26 मई (आईएएनएस)। ऑटोमोबाइल कंपनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (एम एण्ड एम) ने इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी रेवा की 55.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। शेयर खरीद और 45 करोड़ रुपये (एक करोड़ डॉलर) के नए पूंजी निवेश के जरिए यह अधिग्रहण किया गया है।

दोनों कंपनियों के प्रवक्ताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिग्रहण के बाद बेंगलुरू स्थित रेवा का नया नाम 'महिन्द्रा रेवा' कर दिया जाएगा।

एम एण्ड एम के ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अध्यक्ष पवन गोयनका को रेवा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा।

रेवा के संस्थापक चेतन मेनी कंपनी के तकनीक और रणनीति प्रमुख बने रहेंगे। वह बोर्ड के सदस्य भी रहेंगे।

एम एण्ड एम ने नियामक संस्था को भेजे दस्तावेज में कहा है कि कंपनी नए निदेशक मंडल में एम एण्ड एम के पांच, मेनी परिवार के दो और रेवा की सह संस्थापक कैलीफोर्निया की कंपनी एईवी एलएलसी के एक सदस्य को मनोनीत किया जाएगा।

रेवा ने अब तक 24 देशों में 3,500 बिजली से चलने वाली कारें बेची हैं।

एम एण्ड एम कम प्रदूषण करने वाले ईंधन और बिजली से चलने वाले तिपहिया व्यावसायिक वाहन 'बिजली' का विकास कर रही है। साथ ही कंपनी अपने छोटे ट्रक 'मैक्सिमो' का बिजली से चलने वाला वर्जन भी तैयार कर रही है।

गोयनका ने कहा, "कंपनी के लिए यह एक रणनीतिक अधिग्रहण है। वाहनों की इंजीनियरिंग में महिन्द्रा की विशेषज्ञता, वैश्विक विपणन श्रंखला और वित्तीय मदद दिलाने के जरिए रेवा के वाहनों को बाजार में बेहतर जगह दिलाई जा सकती है।"

एम एण्ड एम पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम स्तर 516.15 रुपये की तुलना में 0.64 प्रतिशत बढ़कर 519.45 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 538.55 रुपये का उच्च स्तर छुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+