बातचीत के प्रस्ताव पर यूजेसी ने थोपीं शर्ते
यूजेसी के प्रवक्ता सैयद सदाकत हुसैन ने मुजफ्फराबाद में कहा, "हम भारत से बातचीत के लिए तैयार हैं। परंतु इससे पहले भारत को कश्मीर को एक विवादास्पद मसला मानने के साथ ही सशत्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाने, सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा किए जाने और मानवाधिकार का उल्लंघन खत्म किए जाने जैसे कई कदम उठाने होंगे।"
प्रवक्ता ने अपने बयान में यह भी कहा कि बातचीत के लिए हथियार छोड़ने जैसी शर्त नहीं रखी जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर अलगावादी हिंसा त्याग दें तो भारत सरकार उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications