सेंसेक्स 447 अंक लुढ़का (लीड-1)
बीएसई के मिडकैप सूचकांक 200.81 (3 प्रतिशत) गिरकर 6,489 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 290.70 अंक (3.43 प्रतिशत) गिरकर 8,176.24 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में सभी क्षेत्र के शेयरों में चौतरफा बिकवाली का रुख रहा। सभी सेक्टरों के सूचकांक गिरकर बंद हुए।
धातु सूचकांक पांच प्रतिशत, टिकाऊ वस्तुओं का सूचकांक 4.45 प्रतिशत, उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र का सूचकांक 3.09 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र का सूचकांक 2.36 प्रतिशत, सरकारी क्षेत्र की कंपनियों का सूचकांक 2.39 प्रतिशत, तकनीकी सूचकांक 2.44 प्रतिशत, रियलटी सूचकांक 2.46 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications