एक्जिम बैंक इथोपिया में शाखा खोलेगा

इथोपिया के वित्त और विकास मंत्री सूफिया अहमद और एक्जिम बैंक के अधिकारी मंगलवार को इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

पूर्वी अफ्रीका के आदिस अबाबा में बैंक की शाखा खोलने के लिए बैंक और इथोपिया के मंत्रालय के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही थी।

भारतीय दूतावास ने आईएएनएस को बताया कि बैंक की शाखा एक महीने में शुरू हो जाएगी।

अफ्रीका में एक्जिम बैंक की यह तीसरी शाखा होगी। फिलहाल दक्षिणी और पश्चिमी अफ्रीका के लिए जोहांसबर्ग और दाकर में बैंक की शाखाएं चल रही हैं।

इथोपिया में एक्जिम बैंक तेंदाहो चीनी कारखाना लगाने और दो अन्य चीनी कारखानों के विस्तार के लिए ऋण देने की तैयारी कर रहा है।

भारत सरकार ने इथोपिया में इन प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है और वह एक्जिम बैंक के जरिए 64 करोड़ डॉलर का ऋ ण कंपनियों को उपलब्ध कराएगी। यह ऋण अफर राज्य के तेंदाहो में नए चीनी कारखाने और फिंचा व वोंजी स्थित चीनी कारखानों के विस्तार के लिए दिया जाएगा।

भारत द्वारा किसी अन्य देश को दिया जा रहा यह सबसे बड़ा एकमुश्त ऋण है।

इथोपिया में ऋण वितरण के लिए अक्टूबर 2007 में एक्जिम बैंक को अधिकृत किया गया था।

मुंबई स्थित यह बैंक भारत सरकार के स्वामित्व में हैं। इसका नियंत्रण सरकार, केंद्रीय रिजर्व बैंक, निर्यात ऋण गारंटी निगम (ईसीजीसी), सरकारी क्षेत्र के बैंक और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों का एक निदेशक मंडल करता है।

सरकार ने इस बैंक की स्थापना देश के निर्यात को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास के लिए देश के विदेशी व्यापार और निवेश को एकीकृत करने के लिए की थी।

देश के विदेशी व्यापार को बढ़ाने में एक्जिम बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+