लू लगने से 3 सीआरपीएफ जवानों की मौत
ग्वालियर। ग्वालियर के केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के शिविर में प्रशिक्षण लेने आए तीन जवानों की गर्मी और लू लगने से मौत हो गई। वहीं 14 जवान बीमार हैं, जिन्हें जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे जवानों ने अभ्यास किया और अभ्यास पूरा करने के बाद कुछ जवानों की तबियत बिगड़ने लगी। हालात बिगड़ते देख उन्हें जयारोग्य चिकित्सालय लाया गया।
जयारोग्य चिकित्सालय के उपाधीक्षक डॉ. कमल भदौरिया ने बताया कि दो जवानों की चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि एक की मौत चिकित्सालय में हुई। वहीं 14 जवानों का इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार पदोन्नति से पूर्व प्रशिक्षण पाने के लिए जम्मू कश्मीर से दल आया हुआ है। जिन तीन जवानों की मौत हुई है और जो चिकित्सालय में भर्ती हैं वे सभी जम्मू कश्मीर से आए हैं। अनुमान है कि जम्मू कश्मीर के मुकाबले ग्वालियर में तापमान कहीं अधिक है और उसी के चलते उन्हें गर्मी व लू की मार पड़ी तथा वे मौत का शिकार बन गए।













Click it and Unblock the Notifications