भाजपा ने समर्थन वापस लिया, सोरेन सरकार अल्पमत में (लीड-1)
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एम. ओ. एच. फारूक से भेंट कर उन्हें समर्थन वापसी का पत्र सौंपा।
समर्थन वापसी से पहले दास ने सुबह आईएएनएस से बातचीत में कहा था, "झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पैंतरेबाजी ने प्रदेश को राजनीतिक अस्थिरता की ओर धकेल दिया है। पार्टी ने सोरेन सरकार से समर्थन वापसी का फैसला किया है।"
झारखण्ड की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दोनों के 18-18 विधायक हैं। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पांच और जनता दल-यूनाइटेड के दो सदस्य हैं।
उल्लेखनीय है लोकसभा में भाजपा द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के दौरान सोरेन के केंद्र सरकार के समर्थन में मतदान करने के बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications