कैबिनेट में राहुल का शामिल होना बहुत उपयुक्त : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का उनके मंत्रिमंडल में शामिल होना बहुत उपयुक्त रहेगा।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री यहां विज्ञान भवन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

राहुल से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "कैबिनेट में पद के लिए राहुल बहुत ही योग्य हैं।" उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह कई दफा राहुल से चर्चा कर चुके हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इसे टाल दिया।

उन्होंने कहा, "राहुल बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि राहुल का मंत्रिमंडल में शामिल होना बहुत उपयुक्त रहेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं कई बार महसूस करता हूं कि युवाओं को बागडोर संभालनी चाहिए। किसी युवा के लिए जगह खाली करने में मुझे बेहद खुशी होगी। लेकिन यह कांग्रेस पर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+