दिसम्बर तक महंगाई दर 5-6 फीसदी होने की उम्मीद : प्रधानमंत्री
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के अवसर पर विज्ञान भवन में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "यह कहना उचित नहीं होगा हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं है। दुनिया भर में वित्तीय संकट आया था। इसका असर समूचे विश्व पर पड़ा। कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं चौपट हो गई थीं। इसके बावजूद हम अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने में बहुत हद तक सफल रहें। इसका बहुत ज्यादा हम पर असर नहीं पड़ा।"
उन्होंने कहा, "महंगाई बढ़ी है। इससे तकलीफ होती है। यह पिछले डेढ़ दो साल की बात है। बहुत हद तक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट, पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में हुई वृद्धि, बाढ़ और सूखा इसके लिए जिम्मेदार है। इन सभी का असर मंहगाई पर पड़ा। मुझे उम्मीद है कि दिसम्बर तक महंगाई की दर पांच-छह फीसदी तक लाने में हम सफल रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications