बिहार से वज्रपात से पिता-पुत्र समेत 6 की मौत
पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा तथा मोतिहारी जिले में पिछले चौबीस घंटे में वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई जिसमें पिता-पुत्र शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए वज्रपात में पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इस घटना के बाद ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय भी पहुंचे।
इधर, पुलिस ने बताया कि रविवार की रात मोतिहारी जिला के घोड़ासाहन और मुफ स्सिल थाना क्षेत्र के दो अलग स्थानों पर वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications