बिजली संयंत्र की चिमनी ढही, चार मरे

UP Map
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सोमवार को पारीछा तापीय विद्युत संयंत्र की एक निर्माणाधीन चिमनी ढहने से चार मजदूर की मौत हो गई है । चिमनी के मलबे में करीब 40 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। राहत व बचाव कार्य में सेना की भी मदद ली जा रही है।

राज्य के ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ऊर्जा विभाग के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर 2 बजे के आस-पास की है। पारीछा तापीय विद्युत संयंत्र शहर के बड़गांव इलाके में स्थित है। बड़गांव थाना प्रभारी सत्यदेव सिंह ने आईएएनएस को बताया कि चिमनी ढहने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक महिला सहित तीन मजदूर की मौत हो गई ।

क्लिक करें- देश दुनिया की ताजा खबरें

सिंह ने कहा कि राहत व बचाव दल द्वारा मलबे को हटाने का काम जारी है। अब तक जितना मलबा हटाया गया उसमें कोई मजदूर दबा नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा मलबा हटाने में कई घंटों का समय लगेगा। इससे पहले जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोहरे ने मीडिया को बताया कि अभी हम यह बता पाने की स्थिति में नहीं हैं कि कितने मजदूर मलबे में दबे हैं और कितने की मौत हुई। हमारी पहली प्राथमिकता राहत व बचाव कार्य चलानाहै।

आशंका जताई जा रही है मलबे में करीब 40 मजदूर दबे हो सकते हैं। राज्य सरकार के अधीन इस ताप संयंत्र की निर्माणाधीन चिमनी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी(एनबीबीसी)द्वारा बनाई जा रही थी।दोहरे ने कहा कि किन कारणों से हादसा हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उधर ऊर्जा मंत्री ने भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+