मध्य प्रदेश में उमस ने बढ़ाई बेचैनी
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है और साथ में प्रदेश का बडा हिस्सा लू की गिरफ्त में बना हुआ है। भोपाल में अधिकतम तापमान का 10 साल का रिकार्ड टूट गया है और पारा 44़ 8 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं इंदौर में 44़ 0 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 46़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़ 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा और लू व गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications