गरीबों को कानूनी सहायता देगी सपा
वरिष्ठ सपा नेता एवं राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश के सभी 71 जिलों में स्थित पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठों से जुड़े हमारे अधिवक्ता और विशेषज्ञ संबंधित जिलों में उन गरीब लोगों को मुफ्त में कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे, जो तमाम कारणों से कानूनी लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं हैं।
हसन ने कहा कि सपा हमेशा गरीबों और समाज के दूसरे पिछड़े तबकों के लोगों के मुद्दों को उठाती रही है। पार्टी ने अब अपनी एक और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राज्यभर में गरीबों को कानूनी सहायता देने का फैसला किया है।
पार्टी अधिकारियों के मुताबिक कानूनी प्रकोष्ठों से जुड़े अधिवक्ता और विशेषज्ञ गरीबों को कानूनी सहायता देने के साथ-साथ उनके मुकदमे भी लड़ सकते हैं।
हसन ने कहा कि पार्टी के इस कदम से जमीन संबंधी विवादों के मामलों, पुलिस ज्यादतियों एवं अन्य कानूनी मसलों में गरीबों को कानूनी सहायता मिलेगी। साथ ही साथ उन लोगों को कानूनी मदद मिलेगी जिनको बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सरकार के आदेश पर गलत तरीके से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम के मामलों में फंसा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications