तमिलनाडु में 10 हजार करोड़ रुपये के विद्युत संयंत्र का प्रस्ताव
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, "राज्य सरकार का रुख सकारात्मक है, उन्होंने प्रस्ताव का अध्ययन करने की बात कही है।"
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेल प्रशोधन कंपनी चेन्नई पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए भी राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है।
विभिन्न तेल पाइपलाइन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में बताते हुए पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन ने कहा कि काकीनाड़ा-चेन्नई, तूतीकोरन-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरू और कोच्ची-मंगलोर वाया बेंगलुरू पाइपलाइनों का काम शुरू हो चुका है।
उनके मुताबिक यह काम 2012 तक समाप्त कर लिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications