दंतेवाड़ा नरसंहार मामले में नक्सलियों के 6 समर्थक गिरफ्तार
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने कहा कि नक्सलियों के चिंतलनार (जहां हमला हुआ था) से चार किलोमीटर दूर कोटाबुरा गांव में होने की सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारा।
स्वयंभू कमांडर के अलावा पकड़े गए लोगों की पहचान ओयम हिदमा, पोडीयामी हिदमा, कवासी बुर्दा, ओया गंगा और दुरा जोगा के रूप में की गई।
मिश्रा ने कहा कि इनका संबंध मिलिशिया (गांव की सेना) से है और वे कट्टर नक्सलियों के कैडर से नहीं हैं।
मिश्रा ने कहा कि बहरहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 जवानों और राज्य पुलिस के एक सिपाही की हत्या में शामिल 190 नक्सलियों को सहयोग करने वाले मिलिशिया के 100 सदस्यों में ये शामिल थे।
मिश्रा ने बरसा लखमा के हवाले से कहा कि सीआरपीएफ के जवानों का एक वायरलेस सेट खो गया था और जब उन्होंने उसकी तलाश के लिए बड़ा खोजी अभियान चलाया तो वे नक्सलियों के जाल में फंस गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications