अग्रिम कर संग्रह में वृद्धि संभव: राजस्व सचिव
बंगाल राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार संघ की बैठक में मित्रा ने कहा, "हम कह सकते हैं कि निर्माण क्षेत्र में सुधार खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मजबूती के चलते सरकार का अग्रिम कर संग्रह बढ़ेगा।"
वर्ष 2009-10 में सरकार का प्रत्यक्ष कर संग्रह 3.8 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि 3.7 लाख करोड़ के पूर्वानुमान से ज्यादा है। वहीं अप्रत्यक्ष कर संग्रह 2.46 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि 2.44 करोड़ रुपये के पूर्वानुमान से ज्यादा है।
मित्रा ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संहिता (डीटीसी) का संशोधित प्रारूप जून माह के पहले सप्ताह में आम जनता की प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "15 दिनों की सीमित विचार अवधि के बाद जून के अंत तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।"
पिछले साल अगस्त में सरकार ने डीटीसी का पहला प्रारूप प्रस्तुत किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications