चिमनी ढही, 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर 2 बजे के आस-पास की है। पारीछा तापीय विद्युत संयंत्र शहर के बड़ागांव इलाके में स्थित है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोहरे ने आईएएनएस को बताया कि अभी हम यह बता पाने की स्थिति में नहीं है कि कितने मजदूर मलबे में दबे हैं और कितने की मौत हुई। हमारी पहली प्राथमिकता राहत व बचाव कार्य चलाना है। आशंका जताई जा रही है मलबे में करीब 30 मजदूर दबे हो सकते हैं।
घटना के बाद राज्य के ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ऊर्जा विभाग के आला अधिकारियों के साथ विशेष विमान से लखनऊ से झ्झांसी के लिए रवाना हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications