शुक्रवार को आएंगे सीबीएसई के 10वीं के नतीजे
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शुक्रवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेंगे। बोर्ड की वेबसाइट्स के जरिए ई-मेल से भी परीक्षा परिणाम भेजे जाएंगे।
शर्मा ने कहा, "आईवीआरएस नंबर और एसएमएस के जरिए भी नतीजे उपलब्ध रहेंगे।"
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे 21 मई को घोषित किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications