मृत्यु के 100 वर्ष बाद प्रकाशित होगी ट्वेन की आत्मकथा
'टॉम सॉयर' और 'हक्लेबेरी फिन' जैसे मशहूर चरित्रों को जन्म देने वाले ट्वेन ने खुद कहा था कि उनकी आत्मकथा उनकी मृत्यु से 100 वर्ष बाद ही प्रकाशित होनी चाहिए।
ट्वेन की मृत्यू 21 अप्रैल 1901 में हुई थी। ट्वेन अपने पीछे पांच हजार पन्नों की एक गैरसंपादित सामग्री छोड़ गए थे। साथ ही ट्वेन ने इसके साथ एक पत्र भी छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि उनकी यह सामग्री का प्रकाशन कम से कम एक शताब्दी बाद ही होना चाहिए।
समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' ने खबर दी है कि कैलीफोर्निया विश्वविद्याल ट्वेन की आत्मकथा की पहली प्रति इस वर्ष नवंबर में जारी करेगा। इसकी तीन प्रतियां जारी होंगी और इनमें कुल पांच लाख शब्द होंगे।
ट्वेन द्वारा छोड़ी गई सामग्री का एक हिस्सा इसाबेल वान क्लीक लियोन के नाम समर्पित है, जो उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी निजी सचिव बनी। ट्वेन की पत्नी ओलिविया की मृत्यु 1904 में हुई थी।
ट्वेन और लियोन की प्रेम-कहानी के बारे में जानने के लिए ही लोग विशेष तौर पर उत्सुक हैं और ट्वेन की आत्मकथा इसी संबंध के रहस्यों पर से पर्दा उठाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications