उत्तर प्रदेश : 5 बच्चों की करंट लगने से मौत
हादसा रविवार सुबह जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) दिलीप कुमार ने आईएएनएस से कहा कि हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुबह सलेमपुर के कुछ बच्चे गांव के निकट से बहने वाले नहर में नहा रहे थे। तभी बगल से जाने वाली हाइटेंशन बिजली का तार टूटकर नहर में गिर गया।
पुलिस के मुताबिक मरने वाले बच्चों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच है। कुमार ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications